बलविद्र शर्मा एंटी करप्शन इंडिया के जिला मुख्य संयोजक नियुक्त
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ। जिसमें बलविद्र को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का जिला मुख्य संयोजक करनाल नियुक्त किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ। जिसमें बलविद्र को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का जिला मुख्य संयोजक करनाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय संयोजक हरीश चंद्र शर्मा ने नव नियुक्त जिला मुख्य संयोजक बलविद्र शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंप कर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बलविद्र शमर ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास का दुश्मन है और भ्रष्टाचारी देशद्रोही। अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से संपूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।