विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

800 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू को पहला स्थान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM (IST)

राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महाबीर सिंह ने ...और पढ़ें

800 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू को पहला स्थान
800 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू को पहला स्थान

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महाबीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिताओं के साथ साथ 800 मीटर, 1500 मीटर, 400 मीटर तथा 200 मीटर रेस का आयोजन किया गया।

डा. सुरेन्द्र रमन, डा. हंसराज, डा. विनोद कुमार, डा. चरणदास, डा. राजीव कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, सुमित, हरपाल सिंह, भरत लाठर, प्रो. निशा, प्रो. आभा नरवाल, प्रो. सरिता यादव, बलबीर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 800 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राज रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू तथा मीनाक्षी क्रमश प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रही तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राजरानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की रवीना प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की रजनी द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की पूजा तृतीय स्थान पर रही।

1500 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की संजू ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की सपना ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू सबसे तेज दौड़ी जबकि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राजरानी द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं संजू तथा मंजू ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में बीए द्वितीय वर्ष संजू प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की पूजा द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना तृतीय स्थान पर रही।