भारतीय खाद्य भंडारण निगम में सहायक श्रमिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत
संवाद सहयोगी तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारतीय खाद्य भंडारण निगम में ड्यूटी पर क
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारतीय खाद्य भंडारण निगम में ड्यूटी पर कार्यरत सहायक श्रमिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेहरू खान उम्र 55 वर्ष वासी करनाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता के आलमपुर का रहने वाला है। वह करनाल में किराए के मकान में रहता था और तरावड़ी स्थित भारतीय खाद्य निगम भंडारण के गोदाम में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार सहायक श्रमिक नेहरू खान जब एफसीआइ गोदाम में धान की बोरियां ढो रहा था तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि जब पास में ही काम कर रहे मजदूरों ने उसे पानी पिलाया और उसे उपचार के लिए ले जाने लगे तो उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने के लिए आसपास लगे कैमरे की फुटेज भी जांची। पुलिस के जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जबकि घटना को लेकर स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।