अटल बिहारी वाजपेयी भारत के महान रत्न : मीना चौहान
संवाद सूत्र, निगदू : गांव रायसन में नेहरु युवा केंद्र करनाल की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्र
संवाद सूत्र, निगदू : गांव रायसन में नेहरु युवा केंद्र करनाल की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान रायसन ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज ही सिखों के दसवें गुरु गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती भी है और मदन मोहन मालवीय जी का जन्मदिन आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हो, तो भला उनकी कविताओं को कैसे भूला जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं आज भी कई बड़ें मंचों पर पढ़ी जाती हैं ओर उन कविताओं को लोग बड़े आनंद के साथ सुनते है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकुमार गौड़,रणवीर आर्य जितेंद्र व गांववासी सूरजभान, रतन ¨सह कांबोज, पूर्णचंद कंबोज, कृष्णचंद कांबोज, करनैल ¨सह, मुख्तयार ¨सह, राज छाबड़ा व स्वर्ण ¨सह मौजूद रहे।