करनाल में ASI मुकेश कुमार ने फंदा लगाकर दी जान, पानीपत पुलिस लाइन में थे तैनात; पत्नी के साथ चल रहा था विवाद
एएसआइ मुकेश कुमार ने करनाल में अपने कार सर्विस स्टेशन पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वह ...और पढ़ें
-1794490153652_m.webp)
करनाल में ASI मुकेश कुमार ने फंदा लगाकर दी जान। फाइल फोटो
HighLights
एएसआइ मुकेश कुमार ने करनाल में फंदा लगाकर आत्महत्या की।
पत्नी से विवाद के चलते परेशान थे मृतक मुकेश कुमार।
पानीपत पुलिस लाइन में तैनात थे एएसआइ मुकेश कुमार।
जागरण संवाददाता, करनाल। पानीपत पुलिस लाइन में तैनात एएसआइ मुकेश कुमार ने पिंगली चौक स्थित अपने कार सर्विस स्टेशन के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसकी मां सर्विस स्टेशन पहुंची तो कमरे में शव लटका मिला।
मृतक 45 वर्षीय मुकेश कुमार गुरुनानकपुरा कालोनी करनाल में रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
स्वजन का कहना है कि पिछले पांच महीने से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी के मायके चले जाने के बाद से वह परेशान रहने लगा था। परिवार के मुताबिक, इस दौरान उसने ड्यूटी पर जाना भी छोड़ दिया था। हालांकि, पुलिस इस पारिवारिक विवाद के अलावा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
2001 में पुलिस में हुआ था भर्ती
मुकेश कुमार वर्ष 2001 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। वह करीब 25 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहा था। उसकी शादी को 26 साल हो चुके थे। परिवार में 22 वर्षीय बेटा और 18 वर्षीय बेटी है। बेटा कनाडा में रहता है।
एएसआइ मुकेश कुमार पानीपत पुलिस लाइन में तैनात था। पारिवारिक कारणों के कारण वह परेशान चल रहा था। इस लिए उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दीपचंद, रामनगर थाना प्रभारी।