विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टक्कर लगते ही उछला बाइक सवार युवक पहले कार और फिर सड़क पर गिरा, मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 08:32 PM (IST)

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर लगते ही उछला बाइक सवार युवक पहले कार और फिर सड़क पर गिरा, मौत
टक्कर लगते ही उछला बाइक सवार युवक पहले कार और फिर सड़क पर गिरा, मौत

जागरण संवाददाता, करनाल : कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया।

कैथल जिला के गांव बीर बांगड़ा वासी विनोद कुमार ने बताया कि वह कई साल से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। उसके साथ गांव वासी ही साहिल भी चार से पांच साल से काम करता था। वे दोनों हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर संबंधित कंपनी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद गत देर शाम अपने रिहायशी क्वार्टर रामदेव कालोनी करनाल चले गऐ थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे अपने गांव बीर बांगडा जाने के लिए बाइक पर सवार होकर चले थे। वह बाइक चला रहा था जबकि साहिल पीछे बैठा था। वे लव कुश कालोनी के पास हांसी रोड पर बने दादा खेड़ा के पास पहुंचे तो हांसी चौक की तरफ से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल बाइक से उछलकर पहले कार पर तो फिर जमीन पर जा गिरा। उसके साथ वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को राहगीरों ने किसी तरह कल्पना चावला राजकीय अस्प्ताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपित कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार के शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया तो वहीं आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।