गुरुद्वारे से कंगन चुराने वाली गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, तरावड़ी पुलिस ने शीशगंज गुरुद्वारे से कंगन चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पंचमी पर्व के अवसर पर शातिर ठग महिलाओं के गिरोह ने कई महिलाओं के साथ छीना झपटी और झगड़ा किया।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी
पुलिस ने शीशगंज गुरुद्वारे से कंगन चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पंचमी पर्व के अवसर पर शातिर ठग महिलाओं के गिरोह ने कई महिलाओं के साथ छीना झपटी और झगड़ा किया।
थाना प्रभारी दीवान ¨सह ने बताया कि गांव रमाना-रमानी निवासी कुलदीप कौर जब तरावड़ी शीशगंज गुरुद्वारे के गुरुघर में नत्मस्तक हो रही थी तो इस महिला गिरोह की एक सदस्य ने महिला के हाथ से सोने का कंगन उतारने की कोशिश की। महिला ने जब देखा तो उसके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन टूटा हुआ था। गिरोह की महिला भागने लगी। महिला ने तुरंत शोर मचाया और गुरुद्वारे के सेवादारों को बताया। गुरुद्वारे के सेवादारों ने महिला को तुरंत काबू कर लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया है। दो पर्स और एक मोबाइल चोरी
करनाल से तरावड़ी शीशगंज गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए पहुंची दो महिलाओं आरती और कविता निवासी रामनगर के भी दो पर्स और एक मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि जब वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए हाथ धो रही थी तो उनके पास रखे हुए पर्स गायब मिले। उन्होंने बताया कि दोनों पर्सों में करीब दो हजार रुपये की राशि और एक मोबाइल था। महिलाओं ने बताया कि शातिर महिला गिरोह ठग ने उन्हें भी चुना लगा लिया है।