भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हो रही युवा शक्ति : अरोड़ा
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम का विस्तार किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम का विस्तार किया।
युवा समाजसेवी अजमेर लाठर को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नव नियुक्त राष्ट्रीय संयोजक अजमेर लाठर को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अजमेर लाठर ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम तैयार करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा शक्ति खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल चानना, राष्ट्रीय लोक संपर्क अधिकारी स्वाति गोयल कांबोज, जिला संयोजक करनाल सागर मदान उपस्थित रहे।