इंडिया प्राइड अवार्ड से किया सम्मानित
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंडिया प्राइड अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन डिवेंचर होटल में हुआ।
जागरण संवाददाता, करनाल
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंडिया प्राइड अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन डिवेंचर होटल में हुआ। इसमें फिल्म जगत के अभिनेता अवतार गिल ने मुख्य रूप से शिरकत की। देश के विभिन्न राज्यों की विभिन्न क्षेत्रों से एक सौ महान हस्तियों को इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में एआइएसी के निदेशक अभिषेक बच्चन, टेरो कार्ड रीडर डॉ. हरलीन कौर, नेहा शर्मा, आनंद जोशी, सुरेंद्र कुमार, सलीम खान, प्रशांत और रजनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह, संरक्षक पवन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थान के विख्यात कलाकार जूनियर अनु कपूर और नेशनल पीआरओ स्वाति गोयल कांबोज ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर अवतार गिल ने कहा कि जागरूकता से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है और एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा है।