कोहंड की अंशु ने शतरंज में जीता ब्रांज मेडल
कोहंड की रहने वाली खिलाड़ी अंशु ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उसका नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
जागरण संवाददाता, करनाल
कोहंड की रहने वाली खिलाड़ी अंशु ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उसका नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे उसके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता गत दिनों पानीपत में आयोजित हुई थी। जिसमें यमुनानगर, अंबाला व पानीपत ग्रुप की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक राउंड में चार मैच हुए। इसमें पानीपत की टीम की ओर से अंशु ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ी अंशु ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता नोएडा में होगी। शुक्रवार को उसके कॉलेज पहुंचने और गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। खिलाड़ी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों व गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि उन्हीं की प्रेरणा से ही वह खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश के लिए गोल्ड लाना उसका सपना है। अब से पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है।