ग्रेट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित हुए अंकुश गुप्ता
अरोड़ा ने कहा कि अंकुश गुप्ता को डिजिटल इंडिया के प्रचार प्रसार फ्री कंप्यूटर एजुकेशन एवं रोजगार उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से युवा समाजसेवी अंकुश गुप्ता को ग्रेट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अंकुश को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय मुख्य संयोजक सुमित ललित ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
अरोड़ा ने कहा कि अंकुश गुप्ता को डिजिटल इंडिया के प्रचार प्रसार, फ्री कंप्यूटर एजुकेशन एवं रोजगार उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लगातार भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता का प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ ही स्कूलों, कालेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेमिनारों का आयोजन भी किया जाता है।