अमित बने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश संयोजक
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यमुनानगर के युवा समाजसेवी अमित मांकट को प्रदेश संयोजक हरियाणा प्रदेश नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यमुनानगर के युवा समाजसेवी अमित मांकट को प्रदेश संयोजक हरियाणा प्रदेश नियुक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारी अमित मांकट को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। अमित मांकट ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एवं प्रदेश स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है। इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक यमुनानगर गौरव भंडारी मौजूद रहे।