शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को प्रशासन तैयार : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 के लिए मतदान 21 अक्टूबर तथा मतगणना 24 को होगी।
जागरण संवाददाता, करनाल : जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 के लिए मतदान 21 अक्टूबर तथा मतगणना 24 को होगी। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है और आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने बताया कि जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता है, जिनमें से 5 लाख 76 हजार 886 पुरूष मतदाता और 5 लाख 12 हजार 902 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें से 19 नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 14 हजार 118 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 12 हजार 995 पुरुष अैार 1 लाख 1 हजार 123 महिला मतदाता, 20 इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 96 हजार 641 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 4 हजार 33 पुरुष और 92 हजार 608 महिला मतदाता, 21 करनाल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 38 हजार 256 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 23 हजार 923 पुरुष और 1 लाख 14 हजार 333 महिला मतदाता और 22 घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 16 हजार 290 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 15 हजार 342 पुरुष और 1 लाख 948 महिला मतदाता और 23 असंध विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार 483 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 20 हजार 593 पुरुष और 1 लाख 3 हजार 890 महिला मतदाता शामिल हैं। एमसीएमसी कमेटी की ओर से अग्रिम अनुमति के बिना सोशल मीडिया और अन्य मीडिया पर उम्मीदवार का किये जा रहे प्रचार सामग्री को चिह्नित करके उस पर खर्चा लगाया जाएगा, जोकि उम्मीदवार के खाते में जोडा जाएगा, साथ ही इसके लिए उसे पहले नोटिस भी दिया जाएगा।