विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो महीने पहले लव मैरिज करने वाली 12वीं की छात्रा की मौत, बाथरूम में मिला शव; ससुराल पक्ष पर गला घोंटने का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar
Published: Sat, 15 Mar 2025 08:06 PM (IST)

हरियाणा के करनाल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव उसके बाथरूम में मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों ...और पढ़ें

12वीं की छात्रा का बाथरूम में मिला शव, प्रतीकात्मक फोटो।
12वीं की छात्रा का बाथरूम में मिला शव, प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. दो महीने पहले छात्रा ने की थी शादी।
  2. पति, सास-ससुर पर हत्या का केस।

जागरण संवाददाता, करनाल। दो महीने पहले पड़ोस के ही युवक के साथ लव मैरिज करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा का शव शुक्रवार को बाथरूम में मिला। स्वजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामला आनंद विहार कॉलोनी का है।

मृतका की मां सोना देवी ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और उसके दो पेपर भी हो चुके थे। प्रिया ने उनके मना करने के बावजूद पड़ोस के युवक से दो महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

होली वाले दिन शाम को ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला घोंट कर हत्या की है। उनको भी जान से मारने की धमकी दी है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपों को सिर से नकार दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर एफएसएल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस भी हर एंगल से जांच करने में जुटी है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मृतका के पति व सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में ताऊ देवी लाल का अपमान! स्टैचू पर चढ़कर युवक ने बनाई रील, अब परिवार ने मांगी माफी