Move to Jagran APP

पवित्र गुफा पर लंगर के लिए 60 सेवकों का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा व पवित्र गुफा पर लंगर लगाने के लिए श्

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 03:01 AM (IST)
पवित्र गुफा पर लंगर के लिए 60 सेवकों का जत्था रवाना
पवित्र गुफा पर लंगर के लिए 60 सेवकों का जत्था रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा व पवित्र गुफा पर लंगर लगाने के लिए श्री अमरनाथ सेवा मंडल के 60 सेवकों का जत्था शुक्रवार को करनाल से रवाना हुआ। जत्थे को हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने हरी झंडी दिखाई। कथूरिया ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। शिव सभी जगह विद्यमान हैं। शिव अपने भक्तों पर कभी कष्ट नहीं आने देते। शिव की आराधना से सभी दुख दर्द दूर होते हैं। सेवा मंडल के प्रधान विजय ¨सगला ने कहा कि इस वर्ष 22वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्री अमरनाथ सेवा मंडल को पवित्र गुफा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ जी प्राइन बोर्ड द्वारा एक विशेष अनुमति प्राप्त है। इसके अनुसार पक्की धर्मशाला, शौचालय, स्नानघर का निर्माण करवाया गया। आज चार ट्रकों द्वारा खाद्य सामग्री भेजी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए ठहरने, रात्रि विश्राम के लिए कंबल, चाय-नाश्ता, शुद्ध देसी घी का भोजन व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर अमरनाथ सेवा मंडल के संस्थापक मिट्ठन लाल, बृज भूष्ण अग्रवाल, संजय ¨सगला, पृथ्वी राज, मोहित, देवी दयाल, प्रदीप सिकरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.