भाजपा की बैठक का विरोध करने पहुंचे 25 किसान गिरफ्तार, बाद में छोड़ा
ाहर में सोमवार को तब संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हो गई जब पंजाबी धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक का विरोध करने किसान पहुंच गए। पुलिस ने 25 किसानों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें थाने ले जाकर छोड़ दिया गया।
संवाद सहयोगी, असंध : शहर में सोमवार को तब संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पंजाबी धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक का विरोध करने किसान पहुंच गए। पुलिस ने 25 किसानों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें थाने ले जाकर छोड़ दिया गया। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। थाने का घेराव किया तो शहर में रोष मार्च भी निकाला।
धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कई दिन से तैयारियां की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान एकत्रित होकर वहां पहुंच गए और विरोध किया जाने लगा। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिग को भी हटा दिया, जिसके बाद किसान व पुलिस आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने 25 किसानों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें मूनक थाने ले जाया गया। वहां से उन्हें छोड़ दिया गया। इधर, किसानों में रोष बढ़ गया और उन्होंने पुलिस थाने का घेराव किया। बाद में शहर में रोष प्रदर्शन भी किया। बैठक संपन्न होने व किसानों के चले जाने तक पुलिस अलर्ट रही।
वहीं विरोध के बावजूद आयोजित कार्यकारिणी बैठक में पार्टी की गतिविधियों और अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से मंडल प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, बख्शीश सिंह, अमरनाथ सौदा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र संधू व युवा जिला अध्यक्ष ललित दाबडा ने शिरकत की।
उधर किसान नेता सुखविदर सिंह झबर ने कहा कि सरकार किसानों की बात जब तक नहीं मानेगी तब तक भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा। किसान मांगों को लेकर डटे हैं। उधर, बैठक की अध्यक्षता पलविदर सिंह संधू ने की।