Move to Jagran APP

श्रमिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 स्कीम

सरकार ने श्रमिकों के लिए न केवल रोटी का प्रबंध किया है, बल्कि उनके स्वाभिमान से जीने की व्यवस्था भी की है। बोर्ड द्वारा श्रमिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 स्कीमें शुरू की गई हैं, जिनका उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। असंगठित श्रमिकों के लिए बोर्ड का गठन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। यह बातें हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेश बल्हारा ने कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:27 PM (IST)
श्रमिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 स्कीम
श्रमिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 स्कीम

जागरण संवाददाता, करनाल : सरकार ने श्रमिकों के लिए न केवल रोटी का प्रबंध किया है, बल्कि उनके स्वाभिमान से जीने की व्यवस्था भी की है। बोर्ड द्वारा श्रमिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 स्कीमें शुरू की गई हैं, जिनका उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। असंगठित श्रमिकों के लिए बोर्ड का गठन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। यह बातें हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेश बल्हारा ने कही।

loksabha election banner

बल्हारा बुधवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए उद्योगों का राष्ट्रीयकरण होना जरूरी है, तभी राष्ट्र विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं बोर्ड के सदस्य सतीश गुप्ता ने कहा कि श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में श्रमिकों एवं उद्योगपतियों को जागरूक करना है, ताकि सभी योजनाएं प्रभावशाली तरीके से लागू हों और अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सके।

बोर्ड के उपाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि उद्योगपति और श्रमिकों का चोली- दामन का साथ होता है। श्रमिक खुशहाल होगा तो उद्योग विकसित होंगे। इस अवसर पर लेबर वेलफेयर ऑफिसर सुरेन्द्र कौर व विकास हुडा को बोर्ड के चेयरमैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सहायता राशि वितरित की

रमेश बल्हारा ने कार्यक्रम में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 1 करोड़ 16 लाख 56 हजार 500 रुपये की राशि 1242 श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में वितरित की। इनमें ओमवती, सुशीला, रीना सहित 5 अन्य श्रमिकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इसी प्रकार सोनू शर्मा, जोगिन्द्र को 3-3 हजार, साहब ¨सह व सुन्दर को 6-6 हजार, जयप्रकाश को 5 हजार तथा सचिन कांबोज व लोकेन्द्र को 7-7 हजार रुपये की राशि के चेक भेंट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.