रक्तदान शिविर 26 को
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 9 बजे करनाल मानव
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी
डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 9 बजे करनाल मानव सेवा संघ में 1962 और 1965 के युद्धों में सेवारत रहे पूर्व भारतीय सैनिक कलीराम खिप्पल को समर्पित राष्ट्रीय सम्मान समारोह और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में आइएएस डॉ. युद्धबीर ¨सह शिरकत करेंगे। आचार्य डॉ. सुरेश कुमार दिल्ली वाले विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र अरोड़ा करेंगे। डा. अशोक वर्मा ने बताया कि शिविर में 112 विभूतियां केके सैनी, पूर्व संयुक्त सचिव (चंडीगढ़), प्रोफेसर डॉ. शालिनी शर्मा, धर्मेंद्र, कुलबीर ¨सह मलिक, ब्रह्मदत्त, चरणजी लाल, रामभजन, वेदप्रकाश भाटिया, रा¨जद्र गर्ग, नरेश मेहता, गुलशन ग्रोवर, दविंद्र सचदेवा और कंवर अशोक कुमार को सम्मानित किया जाएगा।