Move to Jagran APP

जिले में दो लाख लोग डाउनलोड कर चुके आरोग्य सेतु

जागरण संवाददाता करनाल उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 का ²ढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से आरोग्य सेतु एप की शुरूआत की हुई है। जिला करनाल में करीब 2 लाख लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु नाम का यह एप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:14 AM (IST)
जिले में दो लाख लोग डाउनलोड कर चुके आरोग्य सेतु

जागरण संवाददाता, करनाल : उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 का ²ढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से आरोग्य सेतु एप की शुरूआत की हुई है। जिला करनाल में करीब दो लाख लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु नाम का यह एप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है। इस एप के माध्यम से आमजन कोरोना के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि आरोग्य सेतु एप को लोकप्रिय बनाना आज के समय की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में इसे डाउनलोड करना सुनिश्चित किया जा सके। इस एप के द्वारा कोविड-19 से जुड़ी सारी जानकारियां मिल रही हैं। इस पर कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का सटीक आकलन, कोरोना के लक्षणों के आधार पर स्व-आकलन की सुविधा तथा सभी राज्यों के हेल्प डेस्क नंबर्स उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह एप लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकडऩे के जोखिम का आकलन करने में सक्षम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 11 भाषाओं में यह एप उपलब्ध है। इसे खुद भी डाउनलोड करें और नजदीकी लोगों को इस बारे में जानकारी दें। अपडेट रहने के लिए आरोग्य सेतु एप को नियमित रूप से चेक करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.