जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले, 563 तक पहुंची संख्या
- कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर 402 मरीज ठीकर होकर घर जा चुके बुधवार को 17 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी जागरण संवाददाता करनाल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वालों का आंकड़ा भी संतोषजनक रहा है। जिस गति से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है उसी गति से ठीक होने वालों के ग्राफ में भी सुधार होता जा रहा है।
जागरण संवाददाता, करनाल : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वालों का आंकड़ा भी संतोषजनक है। जिस गति से मरीजों की संख्या बढ़ी है उसी गति से ठीक होने वालों के ग्राफ में भी सुधार है। बुधवार को जिले में कोरोना के 18 नए मामले आए, इसके साथ ही 17 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भी गए हैं। यानि जिले में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अच्छा है। इस समय कोरोना वायरस संक्रमण से आशंकित कुल 24209 व्यक्तियों की जांच कराई जा चुकी है। 23262 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 563 केस संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ है। जिले में एक्टिव केस 153 हैं। ठीक होने वालों की संख्या 402 है। किस क्षेत्र में कितने पॉजिटिव केस
जगह का नाम केसों की संख्या
सदर बाजार 02 केस
मॉडल टाउन 01
सेक्टर-3 02
न्यू प्रेम नगर 01
सेक्टर-13 01
नबीपुर 01
कुंजपुरा 01
गोंदर 01
गोबिद कालोनी 06
अशोक नगर 01
आनंद विहार 01
नोट:- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सिविल सर्जन डा. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1389 है। 1279 व्यक्ति 28 या इससे अधिक दिन का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटेक्टस व यात्रियों की संख्या 4311 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 22 नोटिस डिस्पले किए गए हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें। मास्क का प्रयोग करें, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और निरंतर सैनिटाइजिग करते रहें। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के ²ष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। नागरिकों से अपील की कि आसपास ऐसा व्यक्ति मिले, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि स्वास्थ्य जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 टेस्ट किया जा सके।