1432 वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग
बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में वकीलों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। इस पद के लिए हरियाणा और पंजाब के 107 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें चार उम्मीदवार करनाल से हैं। स्थानीय वकीलों ने स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी और शुरुआती पसंद में उनके नाम के आगे सही का निशान लगाया।
जागरण संवाददाता, करनाल

करनाल से अधिवक्ता राजकुमार चौहान, अधिवक्ता भूपेंद्र ¨सह राठौर, अधिवक्ता मोहम्मद रफीक चौहान व अधिवक्ता रोहित गुप्ता ने पहली पसंद में उन्हें रखने की अपील लगातार वकीलों से चुनाव प्रचार अभियान के दौरान की थी। करनाल में 1732 वकील मतदाता हैं। इनमें से 1432 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।