Move to Jagran APP

14 पार्षद फिर चुनाव में उतरेंगे, छह होंगे रेस से बाहर

जागरण संवाददाता, करनाल : पार्षदों का कार्यकाल समाप्त पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होते ही आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा पार्षदों में से 14 फिर से तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। जबकि छह इस बार रेस से बाहर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 01:19 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 01:19 AM (IST)
14 पार्षद फिर चुनाव में उतरेंगे, छह होंगे रेस से बाहर

जागरण संवाददाता, करनाल : पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होते ही आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा पार्षदों में से 14 फिर से तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। जबकि छह इस बार रेस से बाहर हो गए हैं। हालांकि वार्ड-1 के पार्षद बाघ ¨सह को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। सोमवार को कार्यकाल समाप्त होते ही वार्ड-20 के जो¨गद्र चौहान, वार्ड-17 की पार्षद शीला देवी, वार्ड-15 के पार्षद सतीश और वार्ड-6 के पार्षद मोहित कांबोज ने अपने पत्ते खोल दिए। साफ कहा कि वह निगम का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

loksabha election banner

वार्ड-20 के बीसी होने की अटकलों से जो¨गद्र चौहान दौड़ से बाहर हो गए। वह अपने स्थान पर बीसी उम्मीदवार मैदान में उतार सकते हैं। वार्ड-17 में बीसी अधिक होने के कारण शीला देवी भी रेस से बाहर हो गईं। वार्डबंदी की कमेटी में शामिल पूर्व पार्षद गजे ¨सह यहां से ताल ठोकने की तैयारी में हैं। मोहित कांबोज व सतीश कुमार का एरिया इधर-उधर होने के कारण इन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

नई वार्डबंदी ने मुश्किल कर दी डगर

इस बार पार्षदों की राह इतनी आसान नहीं होगी। नई वार्डबंदी ने उनकी डगर मुश्किल कर दी है। जिन एरिया में पार्षदों ने काम कराए उनमें से काफी उनके वार्ड में नहीं रहे। नया क्षेत्र जुड़ने से दिक्कतें पेश आ सकती हैं। पार्षद विनोद तितोरिया का कहना है कि उनका वार्ड-14 पांच टुकड़ों में बांट दिया गया। बावजूद इसके वह वार्ड-14 के साथ ही छह से भी ताल ठोकेंगे। वार्ड-20 के बीसी होने की अटकलों ने जो¨गद्र चौहान की मुश्किलें बढ़ा दी। वार्ड-17 की पार्षद शीला देवी, छह के पार्षद मोहित कांबोज और वार्ड-15 के पार्षद सतीश कुमार भी नई वार्डबंदी के कारण बाहर हुए हैं।

वार्ड-12 की हॉट सीट पर भाजपा की टिकट किसे?

वार्ड-12 से मेयर रेणु बाला गुप्ता मेयर चुनी गई थीं। इस वार्ड में उनका काफी वर्चस्व भी है। लेकिन नई वार्डबंदी में सीनियर डिप्टी मेयर का एरिया भी इसमें आ गया। इसके बाद असमंजस की स्थिति है। फिलहाल दोनों इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। सवाल उठता है कि वार्ड-12 से भाजपा की टिकट किसे मिलेगी। मेयर का घर इस वार्ड में है। जबकि कृष्ण गर्ग का दावा है कि उनके वार्ड की ज्यादा आबादी इसमें आ गई। भाजपा किस पर दांव खेलेगी और किसे दूसरे वार्ड में जाना होगा यह चुनाव से कुछ समय पहले क्लियर होगा।

फोटो----26 नंबर है।

एक नहीं दो वार्डों से चुनाव लडूंगा : तितोरिया

वार्ड-14 के पार्षद विनोद तितोरिया ने कहा कि वह एक नहीं बल्कि दो वार्डों से चुनाव लड़ेंगे। 14 के अलावा वार्ड छह पर उनका फोकस है। महिला के लिए रिजर्व हुआ तो पुत्रवधु को मैदान में उतारेंगे।

फोटो----27 नंबर है।

13 साल सेवा की अब जनता की मर्जी : यशपाल मित्तल

वार्ड-7 के पार्षद यशपाल मित्तल ने कहा कि 13 साल जनता की सेवा की है। इस बार फिर चुनाव में उतरेंगे। जनता ने मौका दिया तो आगे भी वार्ड के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

फोटो---28 नंबर है।

18 साल किया राज, अब फिर से तैयार

वार्ड-10 की पार्षद सोनिया पंडित व उनके पति नरेंद्र पंडित लगातार 18 साल से एमसी हैं। सोनिया पंडित ने कहा कि इस बार फिर पूरे जोर-शोर से चुनाव में उतरेंगे। उनका मकसद जनता कक

फोटो----29 नंबर है।

25 साल से अग्घी परिवार के हाथ में कमान

वार्ड-19 की पार्षद कुमुद बाला अग्घी के परिवार के हाथ में 25 साल से कमान है। ससुर भगवानदास अग्घी ने बताया कि वह 1991 में पहली बार पार्षद बने थे। तब से पहले वह 2012 में उनकी पुत्रवधु पार्षद बनी। 2010 की बजाय 2012 में चुनाव होने से तीन साल यूं ही निकल गए। वार्ड महिला के लिए रिजर्व हुआ तो कुमुद चुनाव लड़ेगी। पुरुष के लिए ओपन रहा तो बेटा या वह खुद मैदान में उतरेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.