गांव धौंस में बेटी के जन्म पर महिलाओं ने किया पूजन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव धौंस में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरीचा ने शिरकत की। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम किया गया। नवजन्मी बेटी की माता को कार्यक्रम में शामिल किया गया और कुआं पूजन किया गया। गांव की सभी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बेटी के जन्म पर गीत गाए और गांव की गलियों से पद यात्रा निकाली गई। गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई। रेणू पसरीचा ने बताया कि सब लोगों की मेहनत से जिले का लिगानुपात 922 तक पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव धौंस में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरीचा ने शिरकत की। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम किया गया। नवजन्मी बेटी की माता को कार्यक्रम में शामिल किया गया और कुआं पूजन किया गया। गांव की सभी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बेटी के जन्म पर गीत गाए और गांव की गलियों से पद यात्रा निकाली गई। गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई। रेणू पसरीचा ने बताया कि सब लोगों की मेहनत से जिले का लिगानुपात 922 तक पहुंच गया है। बेटियां घर की शोभा होती हैं। बेटियां मां-बाप की दुलारी होती है और घर की रौनक होती है। बेटियां वो अनमोल मोती होती हैं जो दो परिवारों को एक माला में जोड़ती है। ब्लॉक सुपरवाइजर अनिता नैन ने बेटियों पर एक कविता सुनाई। रविद्र शर्मा ने पोक्सो एक्ट, फोस्टर केयर स्कीम के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर ओमलता, मूर्ति देवी, शर्मिला, संतरो, छन्नों, मेवा देवी, राजवंती मौजूद थे।