Move to Jagran APP

महिलाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में मनवाया लोहा : विधायक लीलाराम

विधायक लीला राम ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपना लोहा मनवाया है। इतिहास गवाह है कि भारत की नारी ने सदैव देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:27 AM (IST)
महिलाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हर क्षेत्र  में मनवाया लोहा : विधायक लीलाराम
महिलाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में मनवाया लोहा : विधायक लीलाराम

जागरण संवाददाता, कैथल : विधायक लीला राम ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपना लोहा मनवाया है। इतिहास गवाह है कि भारत की नारी ने सदैव देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। खेल क्षेत्र में प्रदेश की महिला खिलाडि़यों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर राज्य व देश का नाम रोशन करने का काम किया है। प्रदेश सरकार द्वारा नारी शिक्षा, सुरक्षा तथा नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

विधायक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक ने पोषण पखवाड़े अभियान का शुभारंभ किया और जिला की सफल महिलाओं को सम्मानित किया।

विधायक लीला राम ने कहा कि इतिहास को गौरवान्वित तथा स्वर्णिम बनाने का काम महिलाओं ने किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सम्मान के लिए अनेकों योजनाएं व सामाजिक सरोकार से जुड़े बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाकर महिलाओं का मान बढ़ाया है। पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन करना मुख्यमंत्री की अनूठी पहल है।

इस मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम कमलप्रीत कौर, नगराधीश सुरेश राविश, डीएसपी बलजिद्र सिंह, कृष्ण कुमार, रविद्र सांगवान, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, सिविल सर्जन राकेश सहल, उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश मौजूद थे।

बॉक्स: महिलाओं के अधिकार पुरुषों के बराबर : सीएम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कान्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार पुरूषों के बराबर हैं। हरियाणा ऐसा पहला राज्य हैं, जहां 12 वर्ष तक की लड़कियों के साथ दूराचार करने वालों को मृत्य दंड देने का प्रावधान किया है। महिलाओं के लिए दूर्गा शक्ति एप बनाया गया है। प्रदेश में 52 कॉलेज खोले गए, जिनमें से 31 महिलाओं के लिए खोले गए हैं। आने वाले समय में 9 और महिला महाविद्यालय खोले जाएंगे, ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर न जाना पड़े। इसी प्रकार 131 स्पेशल बसें महिलाओं के लिए चलाई गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.