Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल की हार से भाजपा की उलटी गिनती शुरू : अशोक जैन

इनेलो के प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की करारी हार से देश के स्तर पर भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:47 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 06:47 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की हार से भाजपा  की 
उलटी गिनती शुरू : अशोक जैन
पश्चिम बंगाल की हार से भाजपा की उलटी गिनती शुरू : अशोक जैन

जासं, कैथल : इनेलो के प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की करारी हार से देश के स्तर पर भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की जनता ने मोदी फैक्टर को सिरे से नकार दिया है और अब बंगाल की जनता से देश का वोटर भी जागरूक होगा। जैन ने कहा कि कांग्रेस को भी राष्ट्रीय स्तर पर देश की जनता पहले ही नकार चुकी है। पांच राज्यों के चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस का बिल्कुल सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट होकर तीसरा मोर्चा बनाना होगा, ताकि आने वाले चुनावों में तानाशाही भाजपा सरकार को गिराने का काम तीसरा मोर्चा करेगा।

loksabha election banner

प. बंगाल में भाजपा की हार किसान आंदोलन की पहली जीत : चमकौर

संवाद सहयोगी, गुहला चीका: पश्चिमी बंगाल के विधान सभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली जबरदस्त जीत की खुशी में टटियाणा टोल पर धरना दे रहे किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। जिला उपप्रधान चमकौर सिंह ने कहा कि बंगाल के चुनाव में भाजपा का मिली हार सरकार की नीतियों के विरोध में जनता का एक फरमान है। चमकौर सिंह ने कहा कि बंगाल में भाजपा को हराने के लिए किसान नेताओं ने भी प्रचार किया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार पर किसानों ने बांटी मिठाई

संस, पूंडरी : पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली हार पर किसानों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि किसानों से टकराने वालों का यहीं अंजाम होता है। गांव करोड़ा में किसानों ने भाजपा की हार पर मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। किसान नेता मनजीत करोड़ा, गोर्धन करोड़ा, डा. लघुतम, शमशेर, आभेराम, नसीब, ईश्वर, मेवा सिंह, सुभाष ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों पर कुठाराघात करके शायद ये भूल गई थी कि किसान पूरे देश का अन्नदाता है। जब तक प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका विरोध जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.