Move to Jagran APP

चुनौतियों से भरी है नपा चेयरपर्सन की ताजपोशी

नगर पालिका की नवनिर्वाचित प्रधान रजनी राण् की जिम्मेदारी अब स्थानी

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:21 PM (IST)
चुनौतियों से भरी है नपा चेयरपर्सन की ताजपोशी
चुनौतियों से भरी है नपा चेयरपर्सन की ताजपोशी

डॉ.राजेंद्र छाबड़ा, कलायत: नगर पालिका की नवनिर्वाचित प्रधान रजनी राण् की जिम्मेदारी अब स्थानीय सियासत पर अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ने की है। नपा में सोमवार को हुए प्रधान व उपप्रधान चुनाव के बाद दोनों पदों पर महिला पार्षदों का कब्जा है। इससे विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की तहरीक का नया आगाज माना जा रहा है।

loksabha election banner

वार्ड 6 से पार्षद रजनी राणा और वार्ड 10 से मीनाक्षी जैष्ट प्रधान व उपप्रधान का पद संभालेगी। एक माह के अंतराल में ही स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की जानी है। हालांकि भाजपा का ¨थक टैंक वर्ष 2019 में होने वाले लोस व विस चुनावों के मद्देनजर स्थानीय राजनीति से जुड़े पूरे हालातों पर नजदीकी नजर रखे है।

यहां पर काफी कुछ निर्भर भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा पर निर्भर होगा। शर्मा दोहरा चुके हैं कि नगर विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से धन लाना उनका कार्य है। जबकि स्थानीय निकाय योजनाओं को मूर्तरूप देना नगर जन प्रतिनिधियों का कार्य है। नगरपालिका चेयरपर्सन की ताजपोशी निश्चित तौर से चुनौतियों से भरी है। इस कुर्सी पर कुशन का एहसास कम कांटों का कहीं ज्यादा है।

रजनी राणा को सभी पूर्वाग्रहों को पीछे छोड़ते पार्षदों को साथ रख सरकार की जन नीतियों को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाना होगा। नगर के लोगों के समक्ष समस्याओं का अंबार है। इस फेहरिस्त में पूरे नगर में कई माह से बुरी तरह से चरमराई सफाई व्यवस्था का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल है। बड़ी संख्या में लोग डेंगू के डंक से कराह रहे है। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं।

रेलवे रोड के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण के साथ नगर में भाजपा सरकार की ओर से आरंभ हुई बड़ी लागत की कई निर्माण विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की चुनौती भी मुंह बाय खड़ी है। नगर सौंदर्य करण के साथ अनाज मंडी के विस्तार की महत्वपूर्ण योजना को भाजपा के बड़े काडर के नेताओं को विश्वास में ले उनकी मदद से पूरा करवाना लक्ष्य में शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.