Move to Jagran APP

वाल्मीकि बस्ती में जल संकट महिलाओ ने किया प्रदर्शन

वार्ड नंबर 12 की वाल्मीकि बस्ती में पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। महिलाओं ने हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। बस्ती में पिछले कुछ दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM (IST)
वाल्मीकि बस्ती में जल संकट 
महिलाओ ने किया प्रदर्शन
वाल्मीकि बस्ती में जल संकट महिलाओ ने किया प्रदर्शन

संस, राजौंद : नगर के वार्ड नंबर 12 की वाल्मीकि बस्ती में पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। महिलाओं ने हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। बस्ती में पिछले कुछ दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्हें खेड़ी मार्ग से पानी लेकर आना पड़ रहा है। वार्डवासी सुनील, रोहताश, रामकुमार, राजेश, भतेरी, रामरती, रोशनी, कमला, बिमला ने बताया कि उनको पानी की समस्या से पिछले माह से झेलनी पड़ रही है। पानी की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। वे पानी के बिल भी दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जल्द पानी की सप्लाई नहीं दी गई तो महिलाएं सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगी।

loksabha election banner

तीन छात्र स्टेट छात्रवृत्ति

के लिए चयनित

संस, राजौंद : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किठाना के न्यू टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन बच्चों को स्टेट छात्रवृत्ति के लिए चुना है। कक्षा दसवीं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों का चयन हुआ है। यह जानकारी स्कूल प्रबंधक हरपाल व प्रधानाचार्य अर¨वद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों में जिला कैथल में पहला व राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले राहुल चहल के अलावा निशु चहल और पूजा चहल भी शामिल हैं। राहुल चहल ने वर्ष 2018 की दसवीं की परीक्षा में 500 में से 492, निशु ने 478 व पूजा ने 476 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के

लिए दस खिलाड़ी चयनित

संस, राजौंद : खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता कुश्ती में श्री पा‌र्श्वनाथ स्कूल के 10 खिलाड़ियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ी 24 अगस्त को जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने कहा कि स्कूल के छह खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान व चार खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधक रमेश राणा ने विद्यार्थियों व कुश्ती कोच सुशील कुमार को बधाई दी।

राजौंद पहुंची गो संरक्षण यात्रा

फोटो संख्या : 36

संस, राजौंद : गो संरक्षण यात्रा जींद से चलकर दो सितंबर को मेवात पहुंचेगी। बुधवार को यात्रा अपने पहले चरण में राजौंद के पूंडरी मार्ग से गुजरते हुए श्री पा‌र्श्वनाथ स्कूल राजौंद पहुंची। यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का संचालन आचार्य योगेंद्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ से कहा कि सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करें। युवा साथी दो सितंबर को मेवात में होने वाली समापन रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लें। गो माता को बचाना हम सब का कर्तव्य है। गाय को बचाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। गाय हमारे लिए हर प्रकार से उपयोगी होती है। दूध और मूत्र से बीमारी ठीक हो जाती हैं। संयोजक अनिल कुमार ने आचार्य योगेंद्र की टीम का राजौंद पहुंचने पर आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.