पीने के पानी की सुविधा नहीं होने से गहराया जल संकट
संवाद सहयोगी, राजौंद : गांव रोहेड़ा में मूलभूत गांव रोहेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही पानी निकासी का कोई प्रबंध है। बसों की सुविधा भी ठीक से नहीं दी जा रही है। पानी निकासी न होने के कारण गांव की गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। नालियां ओवरफ्लो होकर बहती हैं। गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गलियों में बदबू का माहौल बना रहता है। गांव की आबादी करीब 15 हजार है और करीब सात हजार मतदाता हैं। गांव के लोग कई बार समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। बॉक्स गांव में लंबे समय से पीने के पानी का संकट है। कई बार कैथल में जाकर उच्चाधिकारियों से भी पानी समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे गांव में पानी का गंभीर जल संकट बनता जा रहा है। पीने के पानी क
संवाद सहयोगी, राजौंद : गांव रोहेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही पानी निकासी का कोई प्रबंध है। बसों की सुविधा भी ठीक से नहीं दी जा रही है। पानी निकासी न होने के कारण गांव की गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। नालियां ओवरफ्लो होकर बहती हैं। गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गलियों में बदबू का माहौल बना रहता है। गांव की आबादी करीब 15 हजार है और करीब सात हजार मतदाता हैं। गांव के लोग कई बार समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
बॉक्स
गांव में लंबे समय से पीने के पानी का संकट है। कई बार कैथल में जाकर उच्चाधिकारियों से भी पानी समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे गांव में पानी का गंभीर जल संकट बनता जा रहा है। गांव में बस सुविधा पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है। बस शुरू करने बारे कैथल डिपो के महाप्रबंधक को भी अवगत करवाया लेकिन गांव में बस नहीं शुरू हुई।
- मनोज मैहरा
बॉक्स
उनके वार्ड में आज भी गली कच्ची पड़ी है। गली में पानी निकासी कोई व्यवस्था नहीं है। हर समय गली में पानी भरने से वहां से गुजरना मुश्किल होकर रह गया है। कई बार गली को बनाने की मांग की गई, लेकिन गली को बनाने कि किसी भी पंचायत ने पहल नहीं की।
- रवि कुमार
बॉक्स
गांव में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। गर्मी के इस मौसम में लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में खुर्दों की भरमार है और शाम होते ही इन खुर्दों पर नशेड़ी जमा हो जाते हैं। रात को महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
- सत्ता पंडित
वर्जन
पानी की समस्या के बारे में ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास करके उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। पिछले दिनों राजौंद में लगे खुले दरबार में भी डीसी को पानी समस्या बारे गुहार लगाई थी। आज तक भी गांव में पानी समस्या का समाधान नही हुआ। अब दोबारा से प्रशासन को शिकायत दी जाएगी।
- सुखबीर ¨सह, सरपंच प्रतिनिधि