पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व पटल पर खास पहचान
भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि आधुनिकता के क्षेत्र में भारत विश्व पटल पर अपनी खास पहचान कायम कर चुका है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों को जाता है। इस ऐतिहासिक परिवर्तन के चलते प्रधानमंत्री की नीतियों का अनुसरण दूसरे देश आज कर रहें हैं। शर्मा गांव कमालपुर में सरकार की नीतियों से आई गांवों में बहार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के संयोजक रघुबीर ¨सह रहे। अध्यक्षता सरपंच सुभाष शर्मा ने की।
संवाद सहयोगी, कलायत: भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि आधुनिकता के क्षेत्र में भारत विश्व पटल पर अपनी खास पहचान कायम कर चुका है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों को जाता है।
इस ऐतिहासिक परिवर्तन के चलते प्रधानमंत्री की नीतियों का अनुसरण दूसरे देश आज कर रहें हैं। शर्मा गांव कमालपुर में सरकार की नीतियों से आई गांवों में बहार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के संयोजक रघुबीर ¨सह रहे। अध्यक्षता सरपंच सुभाष शर्मा ने की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक रूप से विरोधी दलों ने कलायत क्षेत्र को केवल भीड़ जुटाने के लिए इस्तेमाल किया है। विकास के रूप में अनदेखी और बेरुखी के सिवाय इलाके को कुछ नहीं मिला। इस पिछड़ेपन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने देव भूमि की दहलीज पर आकर न केवल विकास कार्यो का पिटारा खोला बल्कि योजनाओं की पूर्णत पैरवी कर रहे हैं। यही कारण है कि विकास की रफ्तार में कलायत आगे बढ़ने लगा है। विकास के इस युग से विरोधी दलों को गहरी पीड़ा है। विभिन्न मसलों पर जनता को गुमराह करने की साजिश रची जा रही है। जनता यह सब जानती है। सरकार की विकास नीतियों में अपना अतुलनीय योगदान हर वर्ग हाथ बढ़ाकर दे रहा है।
इस अवसर पर ब्लाक समिति उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, राजेश पहलवान, विष्णु, चूड़िया राम और पंच-ब्लाक समिति सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।