विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में आपस में भिडे़ BJP के दो पूर्व विधायक, मनाने में छूटे SDM व CEO के पसीने; सतपाल जांबा के हाथ जोड़ने पर हुए शांत

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:17 PM (IST)

हरियाणा दिवस कार्यक्रम में कैथल में गुहला के दो पूर्व भाजपा विधायकों के बीच कुर्सी को लेकर तीखी बहस हुई। ...और पढ़ें

कैथल में हरियाणा दिवस पर कुर्सी को लेकर भिड़े भाजपा के पूर्व विधायक, जांबा के हाथ जोड़ने पर हुए शांत।

कैथल में हरियाणा दिवस पर कुर्सी को लेकर भिड़े भाजपा के पूर्व विधायक, जांबा के हाथ जोड़ने पर हुए शांत।

HighLights

  1. पूर्व विधायकों में कुर्सी को लेकर हुई तीखी बहस

  2. विधायक सतपाल जांबा ने हाथ जोड़कर शांत कराया

  3. गुहला विधानसभा टिकट दावेदारी विवाद की जड़

जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को आरकेएसडी कालेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुर्सी को लेकर गुहला के दो पूर्व विधायकों में जमकर बहस हुई। दोनों एक दूसरे को उठने के लिए कहते रहे। एसडीएम और सीईओ उन्हें मनाते रहे।

विधायक सतपाल जांबा ने दोनों के सामने हाथ जोड़े, इसके बाद शांत हुए। सामने बैठी पब्लिक सब देखती रही। हरियाणा राज्य के गठन की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रोटोकाल के अनुसार मंच के सामने पहली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की गई थी।

पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा शुरुआत में कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर कमलेश ढांडा की सीट पर बैठ गए। इसी बीच कार्यक्रम में कमलेश ढांडा पहुंच गई, ढांडा के आते ही कुलवंत बाजीगर अपनी निर्धारित सीट पर बैठ गए, इस सोफे पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी और कुलवंत बाजीगर का नाम भी लिखा था, वहां पर बैठते ही कुलवंत बाजीगर ने पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी थोड़ा साइड में हटकर बैठने के लिए कहा। इस पर दोनों बहस हो गई। दोनों तीन से चार मिनट तक जमकर बहस हुई। दोनों एक दूसरे को उठने के लिए कहते रहे।

हैरानी की बात यह रही कि जिस समय दोनों पूर्व विधायकों के बीच यह बहस चल रही थी, कुरुक्षेत्र से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चल रहा है, सभी नेता और कार्यकर्ता पूर्व विधायकों की तरफ देखने लगे। कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद के सीईओ गुलजार अहमद ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।

पूर्व विधायक लीलाराम ने भी हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाने की कोशिश की। एसडीएम संजय कुमार ने पूर्व विधायकों को दूसरी सीट देने का आग्रह किया। जब नहीं माने तो मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा दोनों पूर्व विधायकों के सामने हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील की। उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों सहज हुए।

रोला गुहला से टिकट का

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए व्यवस्था सही की , लेकिन पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी और पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर दोनों गुहला से विधान सभा में बीजेपी के टिकट के दावेदार है, एक दूसरे को डर है कि पार्टी किसको टिकट देगी, इस लिए दोनों में शुरुआत से ही 36 का आंकड़ा है। गुहला विधान सभा से दोनों टिकट के दावेदार हैं।

नगरपरिषद की चेयरपर्सन को भी दूसरी पंक्ति में मिली जगह

नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग को पहली पंक्ति में सीट नहीं मिल पाई, जिसके चलते उन्हें दूसरी पंक्ति में जाकर बैठना पड़ा। शहर की प्रथम नागरिक इस व्यवस्था को लेकर नाराज दिखाई दी। उनका कहना था कि प्रोटोकोल के अनुसार बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। बीजेपी में प्रोटोकोल के अनुसार ही बैठने की परंपरा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।