Move to Jagran APP

किसानों के खाते में सीधे पेमेंट के विरोध में कल बंद रहेंगे मंडियां

ई ट्रे¨डग और किसान के खाते में सीधे पेमेंट ट्रांसफर के मामले को लेकर 15 जनवरी को चीका की दोनों अनाज मंडियों बंद रहेगी। फैसले को वापस लेने के लिए सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM (IST)
किसानों के खाते में सीधे पेमेंट के  विरोध में कल बंद रहेंगे मंडियां
किसानों के खाते में सीधे पेमेंट के विरोध में कल बंद रहेंगे मंडियां

संस, गुहला-चीका : ई ट्रे¨डग और किसान के खाते में सीधे पेमेंट ट्रांसफर के मामले को लेकर 15 जनवरी को चीका की दोनों अनाज मंडियों बंद रहेगी। फैसले को वापस लेने के लिए सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यह जानकारी चीका अनाज मंडी के प्रधान जय पाल गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि आढ़ती किसान के लिए एटीएम की तरह है। किसान को जब भी किसी भी समय रुपये की जरूरत पड़ती है तो किसान आढ़ती से मांग कर लेते हैं। ऐसे में आढ़ती किसान के लिए उसी समय रकम का इंतजाम करता है। किसान के खाते में सीधे तौर पर फसल की रकम जाने पर किसान को अपने खर्चों के लिए आढ़तियों से अतिरिक्त उधारी प्राप्त करना कठिन होगा। 15 जनवरी को सांकेतिक हड़ताल है एवं 23 जनवरी को जींद में प्रदेश का व्यापारी वर्ग महारैली करेगा।

loksabha election banner

गुरू गो¨वद ¨सह प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

संस, गुहला-चीका : गुरु गो¨वद ¨सह प्रकाशोत्सव पर गांव भूसंला में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई गुरू के पांच प्यारे कर रहे थे। पालकी को फूलों से सजाया गया व रागी जत्थों ने कथा व कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन गांव भूसलां से चलकर अजीत नगर चक्की प्लाट पिपली प्लाट, नंदगढ, घंडाम पीर भीखम शाह से होता हुआ गुरुद्वारा बोहली साहिब में पहुंचा। कीर्तन का स्वागत करते हुए जगह-जगह पर लंगर भी लगाए गए। इस मौके पर जो¨गद्र ¨सह जत्थेदार, हर¨जद्र ¨सह सोढ़ी, औंकार ¨सह खालसा, पूर्व सरपंच हरदेव ¨सह, हरदीप ¨सह, गुरदीप ¨सह, सुच्चा ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.