महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस का करें सहयोग : रेखा रानी
महिला अपराधों को रोकने के लिए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा रानी ने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों रिटायर्ड पुलिस कर्मचरियों अधिकारियों तथा गाव से बुलाए गए मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की।
जागरण संवाददाता, कैथल :
महिला अपराधों को रोकने के लिए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा रानी ने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों, रिटायर्ड पुलिस कर्मचरियों, अधिकारियों तथा गाव से बुलाए गए मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। इसमें डीएसपी विनोद शंकर भी मौजूद रहे। उन्होंने मौजिज व्यक्तियों तथा सीनियर सिटीजन को संदेश दिया कि अपने-अपने परिवार तथा आसपास क्षेत्र के युवकों को भारतीय संस्कार व संस्कृति की जानकारी देकर मूल्यवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। एसआई रेखा व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए मनचलों का आत्मविश्वास के साथ विरोध करके पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सूचना पर कुछ समय बाद ही मध्य ही पुलिस घटनास्थल पर होगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस वीक के तीसरे दिन 6 नवंबर को एसपी विरेंद्र विज के आदेशानुसार जिला पुलिस के सभी थान प्रबंधक व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मौजिज व्यक्तियों तथा महिलाओं व लड़कियों से संपर्क स्थापित करने के अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज में जाकर महिला खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरुक किया गया।