Move to Jagran APP

भावी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने को हर जिले में मनाई जा रही गीता जयंती: जैन

महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि गीता जीवन की एक शैली है। सरकार ने भावी पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के लिए जिला स्तर व खंड स्तरों पर गीता जयंती महोत्सव मनाने का फैसला किया था। आज सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:58 AM (IST)
भावी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने को हर जिले में मनाई जा रही गीता जयंती: जैन
भावी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने को हर जिले में मनाई जा रही गीता जयंती: जैन

जागरण संवाददाता, कैथल : महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि गीता जीवन की एक शैली है। सरकार ने भावी पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के लिए जिला स्तर व खंड स्तरों पर गीता जयंती महोत्सव मनाने का फैसला किया था। आज सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र में हर साल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

loksabha election banner

सरकार के प्रयासों से पहली बार मॉरिसस में भी फरवरी 2019 में गीता जयंती मनाई जाएगी। कविता जैन भाई उदय ¨सह किला परिसर में जिला प्रशासन तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन एवं अवलोकन कर रही थी। उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा समारोह के निर्विघ्न संचालन के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती पर गीता का अमर संदेश दिया। गीता के 18 अध्यायों व श्लोकों के माध्यम से जीवन का सार मानवता के सामने प्रस्तुत किया गया है।

इस मौके पर डीसी धर्मवीर ¨सह, एडीसी सतबीर ¨सह कुंडू, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा ने मंत्री को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैनपाल रामावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, डीईओ जो¨गद्र ¨सह हुड्डा, डिप्टी डीईओ सुदेश सिवाच, हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य रमनदीप कौर, संजय भारद्वाज, श्याम सुंदर बंसल, गोपाल सैनी, अशोक भारती, डॉ. महावीर ¨सह, डॉ. ऋषिपाल बेदी, बलबीर चौहान, बलवान ¨सह, सुषम कपूर, डॉ. शब्द दयाल, सुरेश गुलशन मौजूद थे।

बॉक्स : सभी 29 स्टालों का किया अवलोकन

कविता जैन ने इससे पूर्व प्रदर्शनी में गीता के अमर संदेश व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। इसके उपरांत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से लगाए गए 29 स्टॉलों का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए तथा उपस्थितगण को इस अभियान को सफल बनाने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.