महिला को बेसुध कर सोने की अंगूठी लेकर आरोपित फरार
महिला को बेहोश कर अज्ञात युवक सोने की दो अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आरके पुरम कालोनी निवासी महिला स्वर्ण मक्कड़ ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक दो सोने की अंगूठी व कानों के झुमके छिनकर फरार हो गए
जागरण संवाददाता, कैथल :
महिला को बेहोश कर अज्ञात युवक सोने की दो अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आरके पुरम कालोनी निवासी महिला स्वर्ण मक्कड़ ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक दो सोने की अंगूठी व कानों के झुमके छिनकर फरार हो गए। आरोपितों ने पता पूछने के बहाने उसे बेहोश कर दिया। यह घटना 12 जनवरी दोपहर दो बजे की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह घर से दुकान की तरफ जा रही थी तभी श्मशान घाट वाली सड़क पर उसके पीछे से युवक स्कूटी पर आए। एक पर्ची देकर पता पूछने लगे। जैसे ही उसने उनकी पर्ची पकड़ी तो वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो उसकी अंगूठी व झूमके गायब थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवंत ¨सह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।