मौसम ने ली करवट, सुबह हुई बरसात ने बढ़ाई समस्या
रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जिसके बाद कुछ समय तक बरसात हुई। हालांकि य
कैथल : रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जिसके बाद कुछ समय तक बरसात हुई। हालांकि यह बरसात तेज न होकर केवल बूंदाबांदी हो गई। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों की आंखमिचौली जारी रही। सुबह के समय जहां बूंदाबांदी हुई। वहीं, दोपहर होते ही आसमान साफ हुआ और धूप खिली। इस दौरान फिर से बादल छाए, लेकिन कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी एक दिन तक बरसात होने के आसार है। जिले में रविवार को सबसे अधिक कलायत में बरसात हुई। जबकि सीवन, कैथल व ढांड क्षेत्र में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31 से 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 से 17 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार सुबह हुई बरसात से मंडियों में पड़ा धान भीगा संवाद सहयोगी, कलायत : रविवार को हुई बरसात के कारण नगर की अनाज मंडियों में पड़ा धान भीग गया। किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि धान की खरीद का कार्य समय पर किया जाता तो उन्हें नुकसान न उठाना पड़ता। किसान सुनील, संदीप, धर्मपाल, सुरेंद्र, मंदीप और राजेश ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही बरसात की संभावनाओं व्यक्त कर चुका था। उसके बावजूद खरीद नहीं की गई। अनाज मंडी में किसानों द्वारा बेचने के लिए लाई गई धान के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई धान भी भीग गई। यदि समय रहते उठान व खरीद कार्य को सुचारु रूप चलाया जाता तो इस प्रकार की नौबत पैदा न होती। कलायत मार्केट कमेटी सचिव अरविद ने बताया कि खराब मौसम के चलते उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मंडी में आई फसल को सुरक्षित रखने की अपील की थी। इसके साथ ही कमेटी की तरफ से व्यवस्था बना बरसात में धान को सुरक्षित रखने का कार्य किया। ---------------