Move to Jagran APP

Kaithal Rain: झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, अगले तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना

ठंडी हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव की समस्या भी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet CheemaSat, 27 May 2023 11:06 AM (IST)
Kaithal Rain: झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, अगले तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना
कैथल में झमाझम बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया।

कैथल, जागरण संवाददाता। इस बार नौतपा में मौसम सुहावना हो रहा है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। शुक्रवार देर रात से सुबह तक जिले में सात एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा कैथल, गुहला और ढांड में सबसे कम बारिश हुई। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी, जिस कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुर्ह। वहीं, कई जगहों पर पेड़ भी गिरें है इसकी वजह से कई जगहों पर परेशानी भी हुई। बारिश और आंधी की वजह से कई जगह पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

इन जगहों पर बारिश से जलभराव

शहर के करनाल रोड, ढांड रोड, मुख्य बाजार, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, पुरानी अनाज मंडी के पास सहित अन्य कई जगहों पर बारिश के कारण पानी जमा हो गया। राहगीरों को यहां से निकलने में काफी परेशानी हुई।

बारिश से किसानों को फायदा

इन दिनों हरी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। बारिश में होने से सब्जियों की पैदावार भी बढ़ रही है। घीया, तोरी, भिंडी सहित अन्य सब्जियों को बारिश से नुकसान नहीं है। उधर, खेतों में पौध बिजाई का कार्य जारी है। सिंचाई के लिए बारिश कारगिर है।

स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

मौसम के बदलने से लोगों स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हल्का बुखार व खांसी और त्वचा रोग से संबंधित मरीज अस्पताल में आ रहे है। चिकित्सकों का कहना है मौसम बदलने से अक्सर इस तरह की बीमारियां सामने आती है। डॉ सचिन मांगले का कहना है कि कभी गर्मी तो कभी मौसम ठंडा हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ रमेश वर्मा का कहना है कि मौसम में अभी बदलाव की स्थिति है। दो से तीन दिन तक बारिश लगातार होने की संभावना है। एक सप्ताह तक मौसम इस तरह रहेगा।