Move to Jagran APP

तालाब में मिला महिला का शव पति सहित आठ के खिलाफ केस

सीवन कस्बे के गांव पहाड़पुर सीवन कस्बे के गांव पहाड़पुर के तालाब में दोपहर करीब एक बजे एक विवाहित महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:09 PM (IST)
तालाब में मिला महिला का शव  पति सहित आठ के खिलाफ केस
तालाब में मिला महिला का शव पति सहित आठ के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, कैथल : सीवन कस्बे के गांव पहाड़पुर के तालाब में दोपहर करीब एक बजे एक विवाहित महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। महिला की पहचान 30 वर्षीय सीमा निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई है। महिला के पिता सुच्चा राम निवासी करीमनगर जिला पटियाला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला दो बच्चों की मां है और करीब दस साल पहले उसकी शादी पहाड़पुर निवासी आत्माराम से हुई थी। महिला आठ दिन पहले ही अपने मायके से आई थी। दो जनवरी से महिला घर से लापता थी, जिसकी जानकारी सीवन थाने में दी गई थी। रविवार को महिला का शव गांव के तालाब में मिला है, जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

loksabha election banner

मामले में हो रही जांच

सीवन थाना प्रभारी अमन बैनीवाल ने बताया कि महिला के पिता सुच्चा राम की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज की लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.