लॉकडाउन में रोहतक के लिए चली पहली बस
बुधवार को कैथल डिपो की तरफ से रोहतक अंबाला व हिसार की बसों को रवाना किया। कैथल से रोहतक के लिए लॉकडाउन में पहली बस चली।
जागरण संवाददाता, कैथल: बुधवार को कैथल डिपो की तरफ से रोहतक, अंबाला व हिसार की बसों को रवाना किया। कैथल से रोहतक के लिए लॉकडाउन में पहली बस चली। 26 यात्रियों ने इस बस में सफर तय किया। सभी यात्रियों की विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन टिकट चेकिग की। कैथल से अंबाला के यात्री हिसार रोडवेज की बस से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कैथल से हिसार के यात्रियों को पंचकूला रोडवेज से रवाना हुए। सभी यात्रियों का बसों में बैठने से पहले थर्मल स्क्रीनिग की गई। आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज विभाग ने प्रदेश में कुछ चुनिदा रूटों पर बसें चलाई हैं। लेकिन यात्री की कमी के कारण बसों को पूर्ण संचालन नहीं हो रहा है। रोजाना जिस रूट के यात्रियों की 20 टिकट बुक होती हैं उसी रूट पर बस निकाली जाती है। ताकि यात्रियों का आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
थर्मल स्क्रीनिग की गई
रोडवेज विभाग द्वारा बसों में प्रवेश देने से पहले थर्मल स्क्रीनिग की जाती है। उसके बाद बस में प्रवेश दिया जाता हैं। बसों में मार्क के हिसाब से ही यात्रियों को बिठाया जाता है। बसों को सैनिटाइजर हर दिन विभाग कर रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की संक्रमित बीमारी न फैले। इस अवसर पर रोडवेज विभाग से रघबीर, जीता राम, जसबीर मौजूद रहे। सभी यात्रियों का पूरा लेखा जोखा विभाग के कर्मचारी तैयार कर रहे है।
बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा
टीएम कमलजीत ने बताया कि यात्रियों की ऑनलाइन टिकट बुकिग के हिसाब से रोजाना बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है। रोहतक के लिए लॉकडाउन में पहली बस रवाना की है। वहीं अन्य दो जिलों में भी बसों को रवाना किया गया है। बसों को सैनिटाइज करवाया जा रहा हैं। यात्रियों के हिसाब से बस को चलाया गया है।