साइकिल यात्रा टीम ने लोगों को बताए स्वस्थ रहने के तरीके
डीसी धर्मवीर ¨सह ने ईट राइट इंडिया मिशन के तहत कैथल में लोगों को खान-पान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार कर रही स्वस्थ भारत यात्रा को आइटीआइ से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल यात्रा बाइपास होते हुए जिमखाना क्लब पहुंची। इसके बाद यात्रा कुरुक्षेत्र जिला के लिए रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, कैथल : डीसी धर्मवीर ¨सह ने ईट राइट इंडिया मिशन के तहत कैथल में लोगों को खान-पान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार कर रही स्वस्थ भारत यात्रा को आइटीआइ से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल यात्रा बाइपास होते हुए जिमखाना क्लब पहुंची। इसके बाद यात्रा कुरुक्षेत्र जिला के लिए रवाना हुई।
डीसी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से विश्व खाद्य दिवस पर गत 16 अक्टूबर 2018 को शुरू की गई संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा की 30 सदस्यीय टीम द्वारा कैथल में तीन दिनों तक लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सही खाद्यान्न व डाइट लेने बारे जागरूक किया। इस यात्रा के सदस्यों ने कैथल के विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम करके लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक योगेश यादव के नेतृत्व में 15 जनवरी को कैथल पहुंची साइकिल यात्रा में शामिल सदस्यों ने लोगों को शुगर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से स्वयं को बचाने की जानकारी दी। कहा है कि हम अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करके इन बीमारियों से बच सकते हैं। इस साइकिल यात्रा ने लोगों को पोषण अभियान का संदेश भी दिया।
बाक्स-
दिल्ली में होगा यात्रा का समापन
डीसी ने बताया कि 27 जनवरी 2019 को दिल्ली में इस यात्रा का समापन होगा। यह टीमें लगभग 18 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लगभग दो हजार स्थानों पर लोगों को जागरूक कर रही है। इस यात्रा द्वारा कैथल शहर में निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान जाट स्कूल, कबूतर चौक व निरवाणियां बि¨ल्डग पर लोगों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने की जानकारी दी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. बल¨वद्र गर्ग, ओम कुमार मौजूद थे।