विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के पशु मेले में ‘लक्ष्य’ झोटा ने बिखेरा जलवा, खूबसूरती और कद-काठी में बना नंबर वन; 7.50 लाख रुपये में बिका

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:16 PM (IST)

कैथल के भैणी माजरा गांव का मुर्रा नस्ल का लक्ष्य झोटा 7.50 लाख रुपये में बिका है। यह झोटा बेरी ...और पढ़ें

लक्ष्य झोटा की फाइल फोटो

लक्ष्य झोटा की फाइल फोटो

HighLights

  1. कैथल का लक्ष्य झोटा 7.50 लाख रुपये में बिका

  2. बेरी और कुरुक्षेत्र मेलों में सुंदरता प्रतियोगिता का विजेता

  3. मुर्रा नस्ल पशुपालन से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी

जागरण संवाददाता, कैथल। भैणी माजरा गांव के अमित चहल और अश्वनी का मुर्रा नस्ल का लक्ष्य झोटा 7.50 लाख रुपये में बिका है, झोटे के अच्छे दामों पर बिकने की क्षेत्र में चर्चा है।

किसान अब खेती के साथ-साथ अच्छी नस्ल के पशुओं का भी पालन कर रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। बेरी में आयोजित आइडीएफए मेले में चार दांत की सुंदरता की प्रतियोगिता में झोटे प्रथम स्थान पर आया।

झोटे को जब अपने गांव में लेकर आए तो डीजे बजाकर इसका स्वागत किया। यह झोटा खूबसूरती और कद-काठी के लिए जाना जाता है। कुरुक्षेत्र में आयोजित आइडीएफए मेले में भी सुंदरता प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता था। मुर्रा नस्ल के झोटे ने पशु मेलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अमित चहल के पास 20 पशु

भैणी माजरा के अमित चहल और अश्वनी चहल ने बताया कि वे पीढियों से पशुपालन और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मौजूदा समय में उनके पास 20 पशु हैं।

पहली बार इस झोटे को प्रतियोगिताओं में लेकर गए, मेलों में यह दो बार प्रथम आ चुका है। खांडा खेड़ी के रणदीप मलिक ने इसे सात लाख 50 हजार रुपये में खरीदा है।

रणदीप ने बताया कि मैंने बेरी मेले में देखते ही इसे खरीदने का मन बना लिया था और अब गांव में आने के बाद इसे लेकर जा रहे हैं। मुर्रा नस्ल का झोटा है, भैसों की नस्ल सुधार के लिए वे इसकी खरीद कर रहे हैं।

लक्ष्य की उम्र तीन साल

अमित चहल ने बताया कि लक्ष्य की उम्र तीन साल दो माह है, पशुपालक ने बताया सुबह खल-निबौले सहित अच्छा फीड और दोपहर को हरा चारा देते हैं।

कैल्शियम और मक्के की चुरी भी देते हैं, इसकी मां का दूध 20 लीटर से ज्यादा है। पशुपालकों ने कहा कि जिस तरह झोटे ने हमें मुनाफा दिया, आगे भी इसी तरह मुनाफा देता रहे यही हमारी कामना है।

यह भी पढ़ें- पानीपत के पद्मश्री किसान का 'विधायक' लहरा चुका UP से बिहार तक परचम; कीमत 15 करोड़ और नवाबों वाली है डाइट

यह भी पढ़ें- हरियाणा की भैंस ने 41 KG दूध देकर तोड़ा रिकॉर्ड, रोजाना सरसों के तेल से होती है मालिश; गद्दों पर सोती है 'दुर्गा'