दोषी कर्मचारी से ही वसूली जाए गबन की राशि : सतबीर
उपमंडल बिजली निगम कार्यालय में लाखों रूपये गबन की हुई राशि का मामला गंभीर होता जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों को लेकर सोमवार को आठवें दिन गेट मीटिग को धरने का रूप दिया गया।
संवाद सहयोगी, कलायत : उपमंडल बिजली निगम कार्यालय में लाखों रूपये गबन की हुई राशि का मामला गंभीर होता जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों को लेकर सोमवार को आठवें दिन गेट मीटिग को धरने का रूप दिया गया। बिजली निगम कर्मचारियों के साथ कई यूनियनों के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी किए गए फरमान को तुगलकी करार दिया है। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गेट मीटिग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर सिंह ने की। मंच संचालन का कार्य वरिष्ठ उपप्रधान राजेश जेई ने किया। मीटिग का मुख्य मकसद प्रारंभिक जांच व चीफ ऑडिटर द्वारा भेजी गई लेखा परीक्षण कमेटी द्वारा सहायक लाइनमैन, कैशियर को गबन का पूरी तरह दोषी पाया गया। एक के दोषी पाए जाने पर भी विभाग के लगभग 15 अन्य कर्मचारियों अधिकारियों के खाते से रकम वसूलने के फरमान जारी किए हुए है। निर्दोष कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट किए जाने को लेकर ही इस गेट मीटिग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन व वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया जा रहा है कि यदि समय रहते इन निर्देश कर्मचारियों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्तालाप कर आगामी रणनीति की घोषणा कर दी जाएगी। अगर मांग नहीं मानी तो धरना प्रदर्शन के साथ काम रोको अभियान भी चलाया जा सकता है। ----------