सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया
गांव बात्ता में ग्रामीण युवा युवती मंडल बाबा ब्रह्मपुरी समाज सेवा समिति द्वारा साझा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया।
संवाद सहयोगी, कलायत :
गांव बात्ता में ग्रामीण युवा युवती मंडल बाबा ब्रह्मपुरी समाज सेवा समिति द्वारा साझा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने की। कार्यक्रम के तहत तीनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांव बात्ता की युवती मंडल को मार्क्स व सैनिटाइज साबुन वितरित किए। उसके साथ सावित्रीबाई फुले की फोटो पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक यूथ को-ऑर्डिनेटर भाई गुरमेज बड़सीकरी रहे। इस मौके पर अध्यक्ष विशाल शर्मा, रीना राणा, सीमा, प्रवीन, रीना, दीपिका, प्रीति, महावीर, राणा, हर्ष, शुभम, गौरव, रजत, अभिषेक मौजूद रहे।
अभिमान करोगे तो नही पाओगे मान-सम्मान: महंत सुरेंद्र गिरी
संवाद सहयोगी, सीवन : स्वर्ग द्वार मंदिर के महंत सुरेंद्र गिरी ने कहा कि इस संसार में हम पैसा, वैभव, यश, पद व मान-सम्मान चाहते हैं। यह सब प्रभु द्वारा द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर व अच्छे कार्य करके ही मिल सकता है। पैसा, वैभव, यश, पद व मान-सम्मान आदि चीजें अगर हमारे पास हैं तो इसे प्रभु की कृपा मानकर कृतज्ञ रहे व इन चीजों का घमंड न करो। किसी भी चीज का घमंड करना तो बहुत बुरी बात है। कहा भी गया है कि करोगे अभिमान तो नहीं पाओगे मान-सम्मान। यदि किसी प्रकार का घमंड है तो इसे त्यागने व नम्रता को अपनाने में ही लाभ है व प्रभु वो सब कुछ हमको देंगे जो हम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन हम सभी को प्रभु के द्वार जाना है। वहां हमारे अच्छे कर्मो का ही हिसाब होगा। इसलिए जितना हो सके अच्छे कर्म करो व अच्छाई की राह पर चलो इस मौके पर रामकिशन रहेजा, मा.रामनाथ, संगीत बंसल, भीषू चौधरी, परमानंद आहुजा, विक्की आहुजा, उषा चौधरी, अनमोल चौधरी मौजूद रहे।