Move to Jagran APP

अशोक गुर्जर को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटे लड्डू

भाजपा में अशोक गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। गांव ढांड में लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए अशोक का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 06:47 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:47 AM (IST)
अशोक गुर्जर को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर  बांटे लड्डू
अशोक गुर्जर को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटे लड्डू

संवाद सहयोगी ढांड : भाजपा में अशोक गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। गांव ढांड में लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए अशोक का स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह बग्गा जडौला, पूंडरी मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, करोड़ा के मंडल अध्यक्ष देवीदयाल बरसाना, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य राजकुमार साकरा ने जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि अशोक एक ईमानदार और साफ छवि के व्यक्ति हैं, उनकी मेहनत और लगन की वजह से दोबारा उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बिखरी हुई भाजपा पार्टी को एकजुट करते हुए जिला कैथल में उभारने का काम किया, आज कैथल जिले में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। अशोक के जिलाध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम गुर्जर का आभार जताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.