कैथल में सुपार्श्व जैन स्कूल में धर्म, संस्कृति और सेवा का महापर्व मनाया, 51 कुंडीय हवन हुआ आयोजित
कैथल के सुपार्श्व जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर 51 कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया गया।
-1795515164135_m.webp)
कार्तिक मास की पूर्णिमा पर आयोजित हवन (जागरण फोटो)
HighLights
सुपार्श्व जैन स्कूल में 51 कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित।
'दो रोटी गोसेवा' अभियान से बच्चों को दया सिखाई।
विद्यार्थियों ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारे का भ्रमण किया।
जागरण संवाददाता, कैथल। कार्तिक मास की पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर सुपार्श्व जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 51 कुंडीय हवन यज्ञ किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुए यज्ञ में विश्व शांति, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।
विद्यालय की अध्यक्षा प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सेवा, जीव दया, परोपकार एवं नैतिक मूल्यों के संस्कार देना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
प्रधानाचार्या रेखा खुराना ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। सेवा, अनुशासन, करुणा एवं मानवता जैसे मूल्य ही अच्छे नागरिक का निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय में दो रोटी गोसेवा अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने गोसेवा हेतु दो-दो रोटियां एकत्रित कीं। बाद में इन रोटियों को गोशाला में ले जाकर गायों को खिलाया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को बेजुबान जीवों के प्रति दया एवं सेवा का महत्व समझाया। वहीं गुरु पर्व पर विद्यार्थियों ने गुरुद्वारे का भ्रमण किया तथा श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण किया।