मटका दौड़ में सुनीता व साइकिल रेस में रिकू रही प्रथम
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से करनाल रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाली महिलाओं ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कैथल : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से करनाल रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाली महिलाओं ने भाग लिया। विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊषा मुवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता को शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विभाग की ओर से विजेता रहने वाली महिलाओं को इनाम राशि दी जाती है।
रेफरी की भूमिका निभाने के लिए खेल विभाग से बॉक्सिग कोच गुरमीत सिंह, हैंडबॉल कोच प्रशांत कुमार, कुश्ती कोच विजय कुमार और जूडो कोच जोगिद्र सिंह मौजूद थे। महिलाओं के बीच मटका दौड़, आलू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, साइकिल रेस करवाई गई। पहले स्थान पर रहने वाली महिला को 4100 रुपये, दूसरी को 3100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला को विभाग की ओर से 2100 रुपये की राशि दी गई।
इस मौके पर सीडीपीओ रामरति, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, सीडीपीओ ओमलता, सुपरिटेंडेंट बलवान सिंह मौजूद थे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
30 वर्ष से ऊपर मटका दौड़ में सुनीता काकौत ने पहला, कमलेश खेड़ी शेरखां ने दूसरा औैर पूनम खेड़ी शेरखां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू चम्मच दौड़ में बबीता शिमला ने पहला, सीमा पट्टी अफगान ने दूसरा और केलो देवी कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सविता नौच ने पहला, मीना कलायत ने दूसरा, बाला रानी अमरगढ़ गामड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 वर्ष से कम आयु की 400 मीटर दौड़ में रीना वजीरनगर ने पहला, तमन्ना मानस ने दूसरा और रिचा बरटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में काफी वजीरनगर ने पहला, अंशमीत महमूदपुर ने दूसरा और ज्योति चौशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में रिकू सरेधा ने पहला, बबीता कलरमाजरा ने दूसरा और सोनिया कलरमाजरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।