विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण
मिनरवा स्कूल कैलरम के बच्चों ने तीन दिवसीय आगरा-मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। टूर में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक इमारतों ताजमहल मथुरा वृंदावन के मंदिरों व दार्शनिक स्थलों पर घूमे।
संवाद सहयोगी, कलायत : मिनरवा स्कूल कैलरम के बच्चों ने तीन दिवसीय आगरा-मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। टूर में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक इमारतों, ताजमहल, मथुरा, वृंदावन के मंदिरों व दार्शनिक स्थलों पर घूमे। शिक्षण संस्थान चेयरमैन रामदिया ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने जहां प्राकृतिक का भरपूर लुत्फ उठाया। पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों का भी अध्ययन किया। शैक्षणिक टूर में उन्होंने बच्चों को इन ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी मुहैया करवाई। स्कूल प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को आस्था के केन्द्र पर ले जाने का मुख्य उद्देश्य उनको आस्था, भक्ति, सदभाव, नैतिकता आदि कि चेतना से बच्चो को रुबरु करवाना था। बच्चों को आगरा का ताजमहल दिखाया गया जिससे बच्चों का ऐतिहासिक ज्ञानवर्धन बढ़ा। वृंदावन में सभी मंदिरों की महिमा व सुंदरता देखते ही बनती है। उनमें से मुख्य बांके बिहारी जी का मंदिर है जिसकी आरती में सैंकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अपने देश को जानना जरूरी है।