जल बचाने के लिए ग्रामीणों के किया जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया।
संस, राजौंद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया। यह रैली नपा की तरफ से नगर में नियुक्त सक्षम सदस्यों ने विद्यार्थियों व अध्यापकों के सहयोग से निकाली। नपा सचिव अशोक कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है। बाढ़ अकाल भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का शिकार हो रही है। प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए हमें पर्यावरण बचाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार तुषार ने स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
दीवार गिरने से जलघर में घुसा गंदा पानी
फोटो संख्या : 33
संस, राजौंद : असंध रोड पर स्थित जलघर की पिछली दीवार गिरने से गली का गंदा पानी वाटर सप्लाई में घुस रहा है। पशुओं के अंदर घुसने के लिए रास्ता भी खुल गया है। पिछले लंबे समय से इस जलघर की कोई ना कोई दीवार गिरना अब तो आम बात बन चुकी है। पहले तीन दीवारें गिर चुकी हैं जलघर के पीछे वाली दीवार गिरने से अब तो गंदा पानी जल घर में जा रहा है। वही पशु भी यहां घुसकर नुकसान व पानी खराब करने से पीछे नहीं हटेंगे। वार्ड नंबर तीन के पार्षद जगपाल सिंह, श्याम, राकेश, रामभज, श्याम सिंह राणा ने बताया कि पहले धर्मशाला वाली साइड की दीवार गिरी और फिर पूर्व की तरफ से दीवार गिरी और फिर कैथल असंध मार्ग कि साइड की दीवार गिरी। अब पिछले हिस्से की दीवार गिरने से गंदा पानी वाटर सप्लाई में आ रहा है। यह गंदा पानी टैंको में घुसकर लोगों को सप्लाई किया जाएगा। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इन दीवारों को दोबारा से बनवाया जाए।
राजेश कुमार बने कमेटी के प्रधान
संस, राजौंद : गांव सेरधा में दी सेरहदा पैक्स लिमिटेड के प्रबंधक कमेटी के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव निरीक्षक सहकारी अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राजेश कुमार को समिति प्रधान व जगत सिंह को उप प्रधान चुना गया। नव नियुक्त प्रधान व उप प्रधान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे और कमेटी के हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर मनजीत चहल, बलिद्र, सुखविद्र, फूल सिंह, दिलबाग, चांद सिंह, रमेश मौजूद थे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
संस, राजौंद : किठाना पब्लिक स्कूल किठाना की टीम ने राजौंद में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय आयु वर्ग में वालीबाल प्रतियोगिता में उनके स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 17 वर्षीय आयु वर्ग में 1500 व 3000 मीटर रेस में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 400 मीटर रेस में विशाल ने प्रथम स्थान और योगेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय आयु वर्ग में कबड्डी की टीम ने दूसरा प्रथम प्राप्त करके जिला स्तर पर खेलने का स्थान बनाया। -------
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप