वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा
आर्य नव ज्योति स्कूल कौल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वहीं प्रदर्शनी भी आयोजित हुई। इस मौके पर हलका विधायक रणधीर गोलन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, ढांड : आर्य नव ज्योति स्कूल कौल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, वहीं प्रदर्शनी भी आयोजित हुई। इस मौके पर हलका विधायक रणधीर गोलन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्कूल संचालक रणबीर आर्य ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। ग्रुप नृत्य में एवीपी स्कूल रसीना ने प्रथम व लव स्कूल धौंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में दिव्य ज्योति स्कूल फरल ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गीत में जीबीएन स्कूल जडौला ने प्रथम स्थान पाया। एकल गीत में मां सरस्वती स्कूल साकरा पहले स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में आर्य नव ज्योति स्कूल कौल के विद्यार्थियों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर सरपंच सतपाल फौजी चूहड़माजरा, पूर्व सरपंच शेर सिंह, पूर्व सरपंच सेवा सिंह धेरडू, जयसिंह, मास्टर गुलाब कौल, मा. कृष्ण बंदराणा, संजीव बौदला, पवन सगवाल, सुभाष रसीना, जसबीर टाया, जसमेर सिंह, ईस्म सिंह कौल, जसमिदर पोलू, सतीश राणा, नराता राम, विजय कलायत, विजय कौल, कुलदीप पबनावा, राकेश बंदराणा, सुनील रसीना, कृष्ण कुमार, कोच बलकार सिंह, देवा सिंह मौजूद थे।