Move to Jagran APP

किसान, मजदूर और कमजोर तबके की आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति तय

संविधान बचाओ मोर्चा हरियाणा ने देश-प्रदेश में गरीब किसान मजदूर और कमजोर तबके की आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति तय की है। शनिवार को कलायत स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में मोर्चा की अहम बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:31 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:31 AM (IST)
किसान, मजदूर और कमजोर तबके की  आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति तय
किसान, मजदूर और कमजोर तबके की आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति तय

संवाद सहयोगी, कलायत : संविधान बचाओ मोर्चा हरियाणा ने देश-प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर तबके की आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति तय की है। शनिवार को कलायत स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में मोर्चा की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता श्री रैदास तख्त प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबा प्रीतम कौलेखां ने की। मुख्य वक्ता के रूप में संविधान बचाओ मोर्चा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलड़िया ने शिरकत की। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुरजोर समर्थन देने के निर्णय पर अंतिम मोहर लगाई गई। इस दौरान सर्वसम्मति से 14 विषय घोषित किए गए। इसमें मुख्य भारतीय मुद्रा पर संविधान निर्माण डा. भीम राव आंबेडकर का चित्र प्रकाशित करने। देश में भारतीय न्यायिक सेवा शुरू करने। केंद्र एवं राज्य सरकार नौकरियों में बैक लाग पूरा करे। सफाई कर्मचारी का मासिक वेतन 70 हजार रुपये। इस मौके पर रिकू, मंजीत मोखरा, महेंद्र, कृष्ण माजरा, कृष्ण धानियां, सुनील मौजूद थे। गुरू ग्रंथ साहिब के अंग की बेअदबी करने के आरोपित पर केस दर्ज

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरबजीत सिंह व कमेटी मैंबर बीबी बलजिद्र कौर खालसा, कमेटी प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के आदेश पर गांव पहाड़पुर जनेतपुर पहुंचे। ज्ञात रहे कि 10 जून को एक व्यक्ति ने गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर श्री गुरू ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर बेअदबी की थी। सचिव सरबजीत सिंह ने पड़ताल करने और गांव के सरपंच जोगा सिंह और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह अमरीक सिंह के साथ बातचीत करने के उपरांत बताया कि यह हरकत किसी बड़ी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के सिखों में इसे लेकर गहरा रोष है, क्योंकि इस घटना का आरोपित डेरा प्रेमी बताया जा रहा है। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। सचिव सरबजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन को कहा कि इस घटना के पीछे भी बड़ी साजिश हो सकती है, इसलिए मामला दर्ज कर धारा 120बी के तहत जांच की जाए। कहा कि इस मामले में जो भी अन्य लोग शामिल हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर दमदमी टकसाल अजनाला के प्रमुख भाई अमरीक सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक भाई सरबजीत सिंह झींडा, शिरोमणि अकाली दल के खजान सिंह चीका भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.