राज्य मंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट मिलने समाज के लोगों ने बांटे लड्डू
राज्यमंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट मिलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय व सैनी समाज के लोगों ने बिशनगढ़ गामड़ी में एकत्रित होकर खुशी जताई। एक दूसरे को लड्डू बांटते हुए बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर महिला विग की जिला प्रधान ज्योति सैनी संजय भारद्वाज सुरेश संधू नरेश सजूमा ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है। पार्टी के लोगों में विशेष उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों पर प्रदेश की जनता मोहर लगाकर इस सीट को जीतने का काम करेगी। केंद्र में मोदी सरकार ने पांच सालों के अंदर ऐसी योजनाएं जनहित के लिए लागू की जिसे हर वर्ग को फायदा हुआ। उज्जवला योजना स्वाथ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाएं लागू कर लोगों को फायदा पहुंचाया।
जागरण संवाददाता, कैथल : राज्यमंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट मिलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय व सैनी समाज के लोगों ने बिशनगढ़ गामड़ी में एकत्रित होकर खुशी जताई। एक दूसरे को लड्डू बांटते हुए बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, महिला विग की जिला प्रधान ज्योति सैनी, संजय भारद्वाज, सुरेश संधू, नरेश सजूमा ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है। पार्टी के लोगों में विशेष उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों पर प्रदेश की जनता मोहर लगाकर इस सीट को जीतने का काम करेगी। केंद्र में मोदी सरकार ने पांच सालों के अंदर ऐसी योजनाएं जनहित के लिए लागू की जिसे हर वर्ग को फायदा हुआ। उज्जवला योजना, स्वाथ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाएं लागू कर लोगों को फायदा पहुंचाया।
बिशनगढ़ गामड़ी में पूर्व पार्षद बाबू राम सैनी, अशोक सैनी एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने नायब सैनी को टिकट मिलने पर खुशी जताई। कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब तक इस समाज से पांच सांसद सैनी बने हैं। अब भाजपा ने एक बार फिर सैनी समाज से नायब सैनी को टिकट देकर लोगों को बीच भेजा है। समाज के लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। नायब सैनी पिछले एक साल से इस कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं संबोधित कर रहे थे। तीन दिनों से कैथल में ही जनता के बीच थे।